कथारा पंचायत में वोटर लिस्ट मैपिंग और सत्यापन को लेकर उमड़ी भीड़

कथारा पंचायत में वोटर लिस्ट मैपिंग और सत्यापन को लेकर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, पंचायत भवन में लगी लंबी कतार

जगदीश भारती: कथारा पंचायत क्षेत्र में मतदाता सूची से संबंधित नोटिस प्राप्त करने वाले ग्रामीणों के दस्तावेजों की मैपिंग एवं सत्यापन को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और मतदाता पहुंचे। सुबह से ही पंचायत भवन परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद देखते ही देखते यहां लंबी कतार लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक निर्देश के तहत जिन मतदाताओं को संबंधित नोटिस प्राप्त हुआ है, उनके दस्तावेजों की जांच, आवश्यक त्रुटियों का सुधार तथा मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग और सत्यापन की प्रक्रिया की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को कथारा पंचायत भवन में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

ग्रामीणों में अपने दस्तावेजों और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी को सही कराने को लेकर काफी सक्रियता देखी गई। कई ग्रामीण सुबह से ही पंचायत भवन पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पंचायत परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।

कथारा पंचायत भवन में वोटर लिस्ट मैपिंग और सत्यापन के लिए जुटे ग्रामीण
कथारा पंचायत भवन में वोटर लिस्ट मैपिंग और दस्तावेज सत्यापन के लिए लगी ग्रामीणों की भीड़।

मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों के दस्तावेजों की जांच की गई तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि नोटिस प्राप्त होने के बाद वे किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए समय पर अपने आवश्यक कागजात लेकर पंचायत भवन पहुंच रहे हैं, ताकि मतदाता सूची से संबंधित रिकॉर्ड में यदि कोई त्रुटि हो तो उसे समय रहते ठीक कराया जा सके।

प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए आवश्यक सहयोग किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के बावजूद व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया।

इस दौरान सीईओ गोमिया आफताब आलम, रोजगार सेवक किशोर कुमार, कथारा पंचायत की मुखिया पूनम देवी, पंचायत सचिव सोनू कुमार, ऑपरेटर विपिन सिंह, सुनील कुमार, रविदास दीपक कुमार, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार दास एवं डॉ. सर्जन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मतदाता उपस्थित रहे।

स्थानीय स्तर पर मतदाता सूची से जुड़े दस्तावेजों के सत्यापन और मैपिंग की प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में काफी जागरूकता देखने को मिली। पंचायत भवन में पहुंचे लोगों ने प्रक्रिया में सहयोग करते हुए अपने दस्तावेजों की जांच और आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *