सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
पी. सोनी कुमारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), बोकारो जिला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सेक्टर-1 स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद महतो ने की।
रक्तदान को बताया मानवता की सेवा
शिविर के दौरान पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि रक्तदान मानवता और समाजसेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में ऐसे रक्तदान शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
वहीं, भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने रक्तदान को समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सके।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निभाई सक्रिय भूमिका
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में भाजपा के विभिन्न मोर्चों और संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में बोकारो भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह, कुमार अमित, विक्रम पांडेय, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मुकेश राय, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा निवर्तमान सांसद के प्रतिनिधि भैया आरएन ओझा, हरेराम मिश्र, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एके वर्मा, भाजपा नेता विवेक सिंह, जिला मंत्री एंजेला सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रज दुबे, कुलदीप महत्ता, राजेश घोषाल, अतनु चौधरी और सुजीत चक्रवर्ती सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन में सहयोग किया।
बोकारो नगर महिला मोर्चा की ओर से ममता गोस्वामी, मंजू सिंह, सुनीता प्रसाद और पुनीता प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक अभियानों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने में सहयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करने का भी संदेश दिया।