केबी कॉलेज बेरमो में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा रैली

केबी कॉलेज बेरमो में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा रैली

 

केबी कॉलेज बेरमो में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली
केबी कॉलेज बेरमो में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा रैली में शामिल शिक्षक, स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं।

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत केबी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से 13 अगस्त 2026 को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना, बिहार-झारखंड के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने की, जबकि नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने किया।

 

तिरंगा रैली कॉलेज परिसर से शुरू हुई, जिसमें कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

 

देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य

 

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

 

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का चौथा संस्करण 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान तिरंगा रैली, सेल्फी विद तिरंगा, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि तथा जनजागरूकता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

शिक्षक और स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

 

तिरंगा रैली में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, परीक्षा नियंत्रक डॉ. साजन भारती, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. व्यास कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार, डॉ. सुशांत बैरा, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंधु, मो. साजिद और बालेश्वर यादव सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में सोनू कुमार शर्मा, अमन तिवारी, करण कर्मकार, रमेश कुमार गंजू, हरिश्चंद्र सिंह, अंतरा कुमारी, सोनी कुमारी और रेशमा परवीन समेत कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

तिरंगा रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और कॉलेज परिवार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *