BSL में 9 महाप्रबंधक बने मुख्य महाप्रबंधक, SAIL में कुल 55 GM को मिली CGM पद पर पदोन्नति
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के लिए आज का दिन गौरव और उत्साह का रहा। सेल (SAIL) प्रबंधन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के बाद बोकारो इस्पात संयंत्र के 9 महाप्रबंधक (GM) अब मुख्य महाप्रबंधक (CGM) बन गए हैं। वहीं पूरे सेल में कुल 55 महाप्रबंधकों को मुख्य महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति दी गई है।
सेल (Steel Authority of India Limited) की ओर से जारी आदेश के बाद बोकारो स्टील प्लांट के कई विभागों में खुशी का माहौल है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों और उनके परिवारों में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिल रहा है।
BSL के इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
बोकारो इस्पात संयंत्र के जिन अधिकारियों को महाप्रबंधक से मुख्य महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति मिली है, उनमें शामिल हैं:
- एच. शेखर – कार्मिक विभाग
- प्रवीण गुप्ता – वित्त विभाग
- जे.एन. हांसदा – शॉप एंड फाउंड्री विभाग
- जे. दास गुप्ता – RMHP विभाग
- एस.के. मिश्रा – CRM विभाग
- विनोद कुमार – प्रोजेक्ट विभाग
इसके अलावा BSL के तीन अन्य महाप्रबंधकों को भी CGM पद पर पदोन्नति दी गई है और उनका स्थानांतरण सेल की अन्य इकाइयों में किया गया है।
तीन अधिकारियों का अन्य सेल इकाइयों में स्थानांतरण
पदोन्नति के साथ कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी दी गई है। इनमें:
- भूपिंदर सिंह – सामग्री प्रबंधन विभाग से SAIL कॉरपोरेट ऑफिस, नई दिल्ली
- श्याम सुंदर – ब्लास्ट फर्नेस से IISCO स्टील प्लांट, बर्नपुर
- टी. प्रसाद वर्मा – SMS-2 से राउरकेला स्टील प्लांट
स्थानांतरण शामिल है।
SAIL में कुल 55 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार देशभर के विभिन्न इस्पात संयंत्रों और इकाइयों में कार्यरत कुल 55 महाप्रबंधकों को मुख्य महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति दी गई है। इस फैसले को कंपनी के प्रशासनिक और उत्पादन क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नव प्रोन्नत अधिकारियों का कार्यकाल 30 जून 2025 से प्रभावी माना जाएगा।
बोकारो स्टील प्लांट और सेल परिवार ने सभी नव नियुक्त मुख्य महाप्रबंधकों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।