
बोकारो। झारखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने JPSC कार्यालय घेराव कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बोकारो में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह जुलूस चास के महावीर चौक से शुरू होकर श्रीराम चौक होते हुए धर्मशाला मोड़ तक निकाला गया।
जुलूस का नेतृत्व BJYM के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर युवाओं के हितों की अनदेखी करने और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में JPSC और JSSC की नियुक्तियों में लगातार गड़बड़ियां हो रही हैं तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
वहीं BJYM जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि राज्यभर के युवा 22 जुलाई को रांची स्थित JPSC कार्यालय का घेराव कर सरकार की कथित युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव राय, रामलाल सोरेन, मुकेश राय, अर्चना सिंह, संजय त्यागी, विभीषण सिंह चौधरी, ब्रज दुबे, राजेश बाचु घोषाल, चंद्रशेखर सिंह, विशाल गौतम, मनोज पांडेय, विनय किशोर, अमर स्वर्णकार, भानु प्रताप सिंह, विक्रम महतो, विकास मोदक, योगेंद्र कुमार, अशोक जगनानी, मिथलेश महथा, अमित कुमार, हीरालाल मंडल, सक्षम सिंह, विनय आनंद, करमचंद गोप, प्रकाश कुमार, झंटू दे, लालबाबू सिंह, अरविंद दुबे, अर्जुन कुमार, दिलीप पाल, निर्भय कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट: समाचार में लगाए गए आरोप संबंधित नेताओं के बयान पर आधारित हैं। सरकार का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।